जितेंद्र वाणी, नानपुर आलीराजपुर जिले के नानपुर में रविवार को नंदी की शव यात्रा निकालकर विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया। शनिवार को अचानक गिरने के बाद उसका उपचार कराया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। नंदी की शव यात्रा गांव में ट्रैक्टर ट्रॉली में ढोल ताशे के साथ निकाली गई। ग्रामीण शव यात्रा में भजन करते हुए चल रहे थे। नम आंखों के साथ ग्रामीणों ने नंदी को अंतिम विदाई दी। विधिविधान से गोपाल गोशाला स्थित जगह पर उसे दफनाया गया। अंतिम यात्रा में अनिल रत्न लाल वाणी, जयंतीलाल वाणी, विजय, प्रवीण, अखिलेश, हरिओम, पूर्व सरपंच समरथ सिंह मोर्य, जितेंद्र वाणी राज, रणजीत भाई, विजय नागर, हेमराज, गजानंद, मुकेश वाणी मौजूद रहे। Post navigation चार धाम की यात्रा से लौटे समाज जनों का स्वागत किया पुलिस ने दिलाई महिलाओं को सुरक्षा देने की शपथ