झाबुआ। पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा समस्त थाना प्रभारियो को स्थाई व फरारी वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था । इसी तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे एवं एस.डी.ओ.पी झाबुआ रुपरेखा यादव के मार्गदर्शन मं पुलिस थाना कोतवाली जिला डूंगरपुर राजस्थान के अपराध क्रं. 83/2009 धारा 395,397 IPC में फरार आरोपी लालू पिता लिमजी नीनामा उम्र 48 साल निवासी फुटिया झाबुआ को गिरफ्तार किया है। आरोपी लूट कर 15 साल से फरार था। फरार स्थायी वारंटी को पुलिस थाना कोतवाली की टीम व्दारा पकड़ कर किया राजस्थान पुलिस के जिम्मे। सराहनीय कार्य मे उनि ब्रिजेन्द्र छाबरिया , आऱ.42 अर्जुन , आर 467 मगन, आर 68 सुरजीत, आर. 552 महेश साइबर सेल, प्र.आर. चालक474 तान सिंह सैनिक 286 संजय का योगदान रहा। Post navigation दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया, मतदान करने का संकल्प भी दिलाया 10 हजार रुपए के ईनामी फरार स्थायी वारंटी को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा