झाबुआ। पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को स्थाई व फरारी वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था । इसी तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे एवं एस.डी.ओ.पी झाबुआ रुपरेखा यादव के मार्गदर्शन में पुलिस थाना कोतवाली जिला झाबुआ के प्र.क्रं. 1909/2014 धारा 138 NI act मे फरार आरोपी गजहींग पिता धन्ना डामर उम्र 45 साल निवासी गोपालपुरा हाल भाटियाभेड़ि झाबुआ जो 5 साल से फरार था। जिस पर पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। सरहानीय कार्य मे थाना प्रभारी निरी. तूर सिंह डाबर, उनि ब्रिजेन्द्र छाबरिया , आऱ.42 अर्जुन , आर 467 मगन , साइबर सेल झाबुआ का योगदान रहा। Post navigation राजस्थान में लूट करने वाले 15 साल से फरार स्थायी वारंटी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह 5/6 नवंबर को झाबुआ जिले के दौरे पर