Ramadan 2019 Date: जानिए कब शुरू होगा रमजान का पाक महीना, कब दिखेगा चांद?

- Advertisement -

सलमान शैख़@ पेटलावद
बरकतों और रहमतों से भरपूर रमजान का पवित्र महीना इस साल मई के पहले हफ्ते से शुरु होने जा रहा है. इस्लाम के इस पवित्र महीने की शुरूआत 5 मई या 6 मई को चांद देखने के बाद होगी। दरअसल यह चांद पर निर्भर करता है इसलिए इसमें 1 दिन आगे पीछे का फेर भी हो सकता है। रमजान का पवित्र मास रोजों के कारण तो वैसे ही खास होता है लेकिन इस बार ये कुछ और भी अलग होगा। पिछले 36 साल में इस वर्ष रमजान का एक रोजा सबसे अधिक समय वाला यानि सबसे लंबा होगा। ये रोजा करीब 15 घंटे का होगा है। गर्मी के तीखे होते तेवर के बीच रोजेदारों के लिए ये किसी परीक्षा से कम नहीं।
5 को चांद दिखने की उम्मीद:
5 मई को पाक रमजान का चांद नजर आने की उम्मीद है। रमजान में पांचों वक्त की पाबंदी के साथ नमाज अदा की जाएगी। तरावीह की नमाज और कुराने पाक तिलावत में अल्लाह की इबादत होगी। 5 मई को चांद का दीदार हुआ तो 6 मई को रमजान की पहली तारीख होगी। अगर 5 को चांद नही दिखा तो फिर 7 को रमजान की पहली तारीख होगी। इस्लामिक कलेंडर के नौवें महीने रमजान को पवित्र माना जाता है। रहमतों और बरकतों का यह महीना अच्छे कार्यों का कई गुना फल देने वाला होता है। रमजान के महीने में ही कुरान शरीफ नाजिल हुआ था। रमजान में जाने-अनजाने में हुए गुनाहों की माफी की इबादत भी की जाती है। शहर के इमाम अब्दुल खालिक साहब के अनुसार इस बार 45-47 डिग्री तापमान वाले तल्ख मौसम में रोजे रखे जाएंगे। रोजेदार एक माह तक अफ्तार से पहले और सहरी के बाद कुछ ग्रहण नहीं करते हैं। रोजेदार पानी की घूँट भी ग्रहण कर लें तो रोजा टूट जाता है। फिर भी रोजेदारों में इबादत के लिए खासा उत्साह है। नेक नीयत और अकीदत के साथ इबादत की जाती है।
ईमाम साहब ने बताया पहले रोजे से सहरी का समय 4 बजकर 30 मिनट पर खत्म हो जाएगा। वहीं इफ्तार का समय 7 बजकर 5 मिनट पर रहेगा। यह समय जैसे-जैसे रोजे बढ़ते जाएंगे वैसे-वैसे यह भी बढ़ेगा और एक समय ऐसा आएगा कि रोजे 15 घंटे के होंगे।
होंगे चार जुमा:
इस साल माहे रमजान के दौरान चार जुमा होंगे। जुमे की नमाज के कारण ये दिन और रोजा खास हो जाता है। अगर चांद नजर आ गया तो 5 मई से ही इशा की नमाज के बाद से रमजान में होने वाली विशेष तरावीह शुरू हो जाएगी