कलेक्टर-एसपी ने पेटलावद में मतदान स्थलों का निरीक्षण किया, 69.62 प्रतिशत मतदान में हुआ

- Advertisement -

झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
नगरीय निकाय चुनाव को कलेक्टर आशीष सक्सेना व एसपी महेशचंद्र जैन ने पेटलावद नगर पहुंचे। इस दौरान नगर के आदर्श मतदान केंद्र नहीं होने पर पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष दिनेश व्यास ने कलेक्टर के सामने अपनी बात रखी और नाराजगी व्यक्त की जिस पर कलेक्टर कोई जवाब नहीं दे पाए। इस दौरान उन्होंने मतदान स्थलों का निरीक्षण किया व आदर्श मतदान केंद्र नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। नगर में 11 हजार 223 मतदाता है और अब तक कुल मतदान 7 हजार 813 मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया है। इस तरह दोपहर 3 बजे तक पेटलावद का मतदान 69.62 प्रतिशत हुआ।

किस वार्ड में कितना हुआ मतदान यह है-