एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सारंगी के शासकीय विद्यालयों में वृक्षारोपण

0

सारंगी। कलेक्टर डॉक्टर योगेश तुकाराम भरसट झाबुआ एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेन्द्र सिंह चौहान जिला पंचायत झाबुआ के निर्देशानुसार “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर एसडीएम, खंड स्त्रोत समन्वयक श्रीमती रेखा गिरि स्वामी पेटलावद, संकुल प्राचार्य नितिन परमार, जनशिक्षक राकेश शर्मा, शाला प्रभारी लीलाशंकर पाटीदार, जितेंद्र दोहरे, तरुण वैरागी एवं शिक्षक भूपेंद्र सिंह राठौर, श्रीमती हेमलता राठौर, राजेंद्र गामड़ की उपस्थिति में शासकीय बालक माध्यमिक विद्यालय, कन्या माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय प्राथमिक विद्यालय सारंगी में पौधारोपण किया गया।

इस दौरान एसडीएम ने शिक्षकों से पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाते हुए कहा कि मां के नाम एक पेड़ लगाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। शाला 16 जून 2026 से प्रारंभ होगी, अतः शिक्षकों से कहा गया कि वे बच्चों को पौधों की देखभाल एवं जलदान की जिम्मेदारी सौंपें। कार्यक्रम में सभी उपस्थित शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.