विश्व स्तनपान सप्ताह: कुपोषण से दूर रखता है उचित तरीको से कराया गया स्तनपान

- Advertisement -

सलमान शेख. पेटलावद
विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान जनप्रतिनिधयो के साथ सुपरवाईजर और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान सभी वार्ड क्रमांक 4 में पहुंचे। यहां पार्षद श्रीमती मंजु मुलेवा और सुपरवाईजर शीला हरवाल ने रहवासी महिलाओ को स्तनपान की समझाईश दी। वहीं शासकीय गढ़ी स्कूल में पहुंचकर बच्चो को फ्रेंडशीप बेंड भी बांधे। पार्षद श्रीमती मुलेवा ने कहा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह अलग-अलग कार्यक्रम करकर मनाया जा रहा है, इसमेंं वार्ड की अधिक से अधिक महिलाएं शामिल हो।
सुपरवाईजर शीला हरवाल ने इस दौरान बताया कि अपने बच्चो को सही तरीके से स्तनपान कैसे कराएं। कार्यक्रम में शामिल महिलाओ को समझाया गया कि स्वस्थ मां ही स्वस्थ बच्चे को जन्म दे सकती है। बच्चे के जन्म के तुरंत बाद 1 घंटे के अंदर उसको मां का पहला गाढा दूध पिलवाएं। इसके साथ ही बच्चो को 6 माह तक केवल मां का दूध दिया जाना श्रेयस्कर होता है। माताओ को उन्होनें समझाया कि यदि बच्चे को उचित तरीको से स्तनपान कराया जाता है तो इससे बच्चे में कुपोषण होने की संभावना नही रहती है। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तबस्सुम काजी, ममता गुजराती, संगीता चौहान, संगीता भूरिया, चंद्रकांता काग, सुरेखा चौहान, रेणु मकवाना आदि मौजूद रही।