रायपुरिया के शूटिंग कोच भूपेंद्र सिंह के प्रशिक्षण में खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन

0

शान ठाकुर, पेटलावद

मध्यप्रदेश राज्य राइफल संघ के तत्वावधान में 3 से 8 जुलाई 2026 तक इंदौर स्थित बीएसएफ रेवती शूटिंग रेंज में आयोजित तृतीय प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता एवं 29वीं 22 राइफल एवं पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता मे एमर्स शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। अकादमी के 14 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया, जिनमें से 13 खिलाड़ियों ने आगामी इंडिया ओपन शूटिंग चैंपियनशिप (प्री-नेशनल) के लिए क्वालिफाई किया। प्रतियोगिता में रायपुरिया निवासी राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) से प्रमाणित शूटिंग कोच भूपेंद्र सिंह सिसोदिया के प्रशिक्षण का प्रभाव साफ दिखाई दिया। उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता में अकादमी के निशाने बाज भावेश राव ने 10 मीटर पीप साइट राइफल स्पर्धा में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाते हुए पूरे मध्यप्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं मुख्य प्रशिक्षक भूपेंद्र सिंह सिसोदिया ने .22, 50 मीटर राइफल स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

अकादमी के धैर्य गोस्वामी, राजवर्धन सिंह राठौड़, स्नेहा मसीह, आदित्य घारू, भाविन पाटीदार, कीर्तिराज सिंह झाला, पैरा निशानेबाज रानी टांक, अनंता राठौड़, प्रभात चौहान, मनीष कुमार गोसर और पायल खोईवाल ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए आगामी प्री-नेशनल प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। वहीं अकादमी के खिलाड़ी हर्षवर्धन सिंह राठौड़, जिन्होंने गुजरात राज्य का प्रतिनिधित्व किया, ने भी शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

इस उपलब्धि पर कोच भूइस उपलब्धि पर कोच भूपेंद्र सिंह सिसोदिया ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासित अभ्यास और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि खिलाड़ी आगामी प्री-नेशनल एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर झाबुआ, रतलाम और मध्यप्रदेश का नाम रोशन करेंगे। अकादमी के अध्यक्ष, सेवानिवृत्त मानद सूबेदार मेजर भारत सिंह सिसोदिया ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा निशानेबाजों का यह प्रदर्शन मध्यप्रदेश में शूटिंग खेल के बढ़ते स्तर का प्रमाण है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।pपेंद्र सिंह सिसोदिया ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासित अभ्यास और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि खिलाड़ी आगामी प्री-नेशनल एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर झाबुआ, रतलाम और मध्यप्रदेश का नाम रोशन करेंगे। अकादमी के अध्यक्ष, सेवानिवृत्त मानद सूबेदार मेजर भारत सिंह सिसोदिया ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा निशानेबाजों का यह प्रदर्शन मध्यप्रदेश में शूटिंग खेल के बढ़ते स्तर का प्रमाण है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.