ये हैं पर्यावरण दूत…; ग्रीन शहर का सपना कर रहे साकार, पर्यावरण बचाने के लिए जगाई अलख…

- Advertisement -

सलमान शैख़@ पेटलावद
प्रदूषण किसी भी प्रकार का क्यों न हो उससे बचने के लिए यदि थोड़ा सा भी सही दिशा में प्रयास करें, तो निश्चित तौर पर अपने पर्यावरण के लिए हम बहुत कुछ कर सकते हैं।
कुछ ऐसा ही प्रयास शहर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर शहर के कुछ पर्यावरण दूतो ने मिशन ग्रीन पेटलावद की शुरुआत करकर किया है। अपना ग्रीन संस्था पेटलावद के नाम से बनी समिति ने बड़ी संख्या में कई तरह के पौधे संस्था द्वारा मंगाये है।
ये पर्यावरण दूत ग्रीन शहर का सपना साकार करने में लगे हैं। प्रशासन तो केवल पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाकर भूल जाता है पर ये पर्यावरणप्रेमी पौधों को लगाने के बाद उनको वृक्ष का आकार देने तक उसकी देखरेख में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।
ये पौधे है उपलब्ध:
संस्था द्वारा छायादार नीम, केशिया, शायामा, शिशु, शीशम, गुलमोहर जैसे पौधे मंगाये गए है। झाबुआ-आलीराजपुर Live की आप पेटलावदवासियों से विनम्र अपील है कि अगर आप भी ग्रीन पेटलावद का सपना देखते है तो जरूर इन युवाओं की पहल में शामिल होकर एक पौधा यहां से लेकर जरूर लगाये, ताकि पर्यावरण को जो क्षति हमने पहुंचाई है वो कुछ हद तक कम हो सके।
पौधे इस नम्बर पर सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते है- 9926022287