भगोरिया मेले में ग्रामीणों संग एसपी-जिपं सीईओ ने लगाई मांदल पर थाप

- Advertisement -

– नगर में इस प्रकार रहा भगोरिया का उत्साह पुराने बस स्टैंड पर पांव रखने की जगह नहीं मिली.

झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
लोक पर्व भगोरिया के उत्साह से इस बार पेटलावद भी सरोबार रहा। प्रयास मित्र मंडल के प्रथम प्रयास को सफलता मिली और भगोरिया का उत्साह पेटलावद में प्रथम बार देखने को मिला, जिसमें लगभग 70 ढोल और हजारों ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। इसके साथ ही सैकड़ों टोलियां भी अलग अलग वेशभूषा में पेटलावद के श्रद्धांजलि चौक पर एकत्रित हुई और दोपहर 2 बजे से गेर निकलना प्रारंभ हुई जो कि नगर के मुख्य मार्गो से गुजरी। प्रथम भगोरिया महोत्सव होने के कारण विभिन्न स्थानों पर गेर का स्वागत किया गया। वही नगर परिषद द्वारा सांई मंदिर के सामने कंट्रोल रूम बनाकर विशेष रूप से शरबत की व्यवस्था की गई।
एसपी और कलेक्टर भी पहुंचे-
प्रथम भगोरिया महोत्सव का आनंद लेने के लिए एसपी महेशचंद्र जैन और प्रभारी कलेक्टर अनुराग चौधरी, सहायक आयुक्त शंकुतला डामर भी पेटलावद पहुंचे और उन्होंने भी ढोल पर अपने हाथ अजमाएं और पर्व की शुभकामनाएं देने के साथ कुछ समय आनंद लिया। एसपी जैन को अपने बीच पाकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। एसडीएम सीएस सोलंकी, एसडीओपी आरआर अवास्या, सीएमओ एलएस डोडिया, स्वच्छता निरीक्षक आनंद विजय सिंह राठौर, आरआई सुरेश निर्वाण, हल्का पटवारी हिम्मतसिंह देवलिया पूरे समय गेर के साथ रहे और प्रशासन की ओर से व्यवस्था बनाए रखी। वही पुलिस जवानों और कोटवारों की ड्यूटी भी लगाई गई थी। इसी के साथ पेटलावद मेले में बेहतर व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए एसडीएम सीएल सोलंकी ने प्रयास मित्र मंडल व ग्रामीणों को बधाई दी।
टीवी डायरेक्टर हर्ष चौहान पहुंचे-
इसी के साथ टीवी डायरेक्टर हर्ष चौहान भी पहुंचे थे और उन्होंने भी भगोरिया का कवरेज किया। इस पर वे फिल्म बनाने वाले है। आयोजन में महिलाएं और पुरूष विशेष वेशभूषा में दिखे जिसमें अधिकांश पुरूषों ने सांफा बांध रखा था। वही महिलाए और बालिकाएं अपने अपने झुंड में एक जैसे वस्त्र पहन कर दिखाई दी जिन्होंने सभी को अपनी ओर बरबस ही आकर्षित किया। वहीं पुरूष भी अपने हाथों में तीर कमान लिए दिखे।