नाम वापसी के अंतिम दिन चला ड्रामा, दिन भर चला मान मनौव्वल का दौर, मनुहार के बीच कुछ माने तो कुछ रहे अडिग …

- Advertisement -

सलमान शैख@ झाबुआ Live
पेटलावद। नगर परिषद चुनाव में गुरुवार को नाम वापसी का अंतिम दिन होने के कारण दिन भर निर्वाचन कार्यालय में गहमा-गहमी का माहौल बना रहा। नाम वापसी के अंतिम घंटों में प्रत्याशियों के मान मनौव्वल का दौर चला। राजनीतिक पार्टियों की प्रतिष्ठा जुड़ी रहने के कारण सबसे ज्यादा जोर आजमाइश भाजपा में नजर आई।
दोनों पार्टियों ने अपने-अपने स्तर पर मोर्चा संभाला और जिन सीटों में पार्टी के एक से अधिक प्रत्याशी थे, वहां प्रत्याशियों के बीच सहमति बनाने का प्रयास अंतिम समय तक चलता रहा। पार्टियों के इन प्रयासों से उन्हें आंशिक सफलता मिली भी और 47 निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए। अब नगर परिषद चुनाव में कुल 55 प्रत्याशी मैदान में है। इनमें 15 भाजपा तो 14 कांग्रेस के और 26 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल है।
किन वार्डो में कितने प्रत्याशी मैदान में:
नाम वापसी के बाद वार्ड क्रमांक 1 में तीन प्रत्याशी मैदान है, जिसमे 1 भाजपा, 1 कांग्रेस और 1 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल है। वार्ड 2 में 3 निर्दलीय तो 1 भाजपा प्रत्याशी मिलाकर अब 4 प्रत्याशी मैदान में है। यहां कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिला। यह एक बड़ी बात है। वार्ड 3 में 5 प्रत्याशी मैदान में है। यहां 1-1 भाजपा कांग्रेस से तो 3 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल है। वार्ड 4 में 3 प्रत्याशी मैदान में है। यहां 1-1 भाजपा कांग्रेस से तो 1 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल है। वार्ड 5 में 3 प्रत्याशी मैदान में है। यहां 1-1 भाजपा कांग्रेस से तो 1 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल है। वार्ड 6 में 4 प्रत्याशी मैदान में है। यहां 1-1 भाजपा कांग्रेस से तो 2 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल है। वार्ड 7 में 4 प्रत्याशी मैदान में है। यहां 1-1 भाजपा कांग्रेस से तो 2 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल है। वार्ड 8 में 5 प्रत्याशी मैदान में है। यहां 1-1 भाजपा कांग्रेस से तो 3 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल है। वार्ड 9 में भी 5 प्रत्याशी मैदान में है। यहां 1-1 भाजपा कांग्रेस से तो 3 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल है। वार्ड 10 में 3 प्रत्याशी मैदान में है। यहां 1-1 भाजपा कांग्रेस से तो 1 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल है। वार्ड 11 में कांग्रेस भाजपा में सीधा मुकाबला रहेगा। यहां निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। वार्ड 12 में 3 प्रत्याशी मैदान में है। यहां 1-1 भाजपा कांग्रेस से तो 1 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल है। वार्ड 13 में 6 प्रत्याशी मैदान में है। यहां 1-1 भाजपा कांग्रेस से तो 4 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल है। यह एकमात्र वार्ड ऐसा है जहां शुरू से ही 6 नामांकन जमा हुए थे और नाम वापसी के दिन कोई भी प्रत्याशी नामांकन वापस लेने नहीं आया। वार्ड 14 में में भाजपा कांग्रेस में सीधा मुकाबला होगा। जिन्होंने निर्दलीय प्रत्याशियों के रूप में नामांकन जमा किया था उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया। वहीं वार्ड 15 में 3 प्रत्याशी मैदान में है। यहां 1-1 भाजपा कांग्रेस से तो 1 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल है।