सलमान शेख,पेटलावद आतंकी हमले में शहीद हुये 44 जवानों के लिये देशवासियों की आंखे नम है और सरकार से यह मांग जोर पकड़ रही है कि आतंकियों और पड़ोसी पाकिस्तान को उसी की भाषा में जबाब दिया जाय। नगर भाजपा ने आतंकवादियों की तरफ से की गई घिनौनी हरकत का मुंह तोड़ जवाब देने के लिए एक रोष प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस अवसर पर एकत्रित हुए भाजपा कार्यकर्ताओ ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए प्रण किया कि वे ईंट का जवाब पत्थर से देंगे। सभी ने शहीद स्मारक पर पहुंचकर दो मिनट का मौन रख कैंडल जलाकर शहीद जांबाजों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने केंद्र से मांग की कि इस हमले को लेकर वह पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे जिससे पाकिस्तान की भारतीय जवानों पर हमले करवाने की फिर हिम्मत न पड़े। ) Post navigation पुलवामा में हुए आतंकी हमले का विरोध: पाकिस्तान का मुर्दाबाद के नारो से गूंजा संपूर्ण अंचल, दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने की पेटलावद तहसील के टमाटर किसान उत्पादकों की तारीफ