एकता ग्रुप के बैनर तले हुआ झंडा वंदन, 12 वर्षों की सामाजिक सेवा की सराहना

भूपेंद्र चौहान चंद्रशेखर आजाद नगर आज एकता ग्रुप के बैनर तले स्वतंत्रता सेनानी स्व. किशन लाल जी अरोड़ा के निवास स्थान पर झंडा वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में…

गणतंत्र दिवस पर जगह-जगह हुआ झंडा वंदन, स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली

ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला गणतंत्र दिवस पर जगह-जगह हुआ झंडा वंदन, स्कूल के बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाल कर किया कस्बे का भ्रमण, पंचायत भवन,बैंक, सोसाइटी, पुलिस चौकी,आयुर्वेद अस्पताल, विश्राम गृह…

आखिर इस बार गणतंत्र दिवस का रंग क्यों दिखा फीका..? मंच से गायब रहे पंच, निजी स्कूल की बेरुखी — बना चर्चा का विषय..? अर्पित चोपड़ा, खवासा जहाँ पूरा देश 26 जनवरी को गर्व और उल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाता है वहीं झाबुआ जिले के खवासा गांव में इस बार यह राष्ट्रीय पर्व कुछ फीका-सा नजर आया। गांव में आयोजित कार्यक्रमों को लेकर कई चर्चाओं का दौर चलता रहा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर में प्रभात फेरी निकाली गई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई ग्राम पंचायत भवन पहुँची। लेकिन आश्चर्यजनक रूप से हर बार की तरह इस बार भी प्रभात फेरी से लेकर मंच तक कई पंचों की अनुपस्थिति साफ नजर आई। जनप्रतिनिधियों की यह गैर मौजूदगी ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। एक निजी स्कूल की प्रभातफेरी को लेकर बेरुखी खासी चर्चा का विषय बनी रही। आमतौर पर इस देशभक्ति पर्व को लेकर बच्चों में खासा उत्साह रहता है, लेकिन इस बार स्कूल के बच्चे मुख्य कार्यक्रम से दूर नजर आए। उक्त निजी स्कूल का स्टॉफ कुछ बच्चों को लेकर सीधा कार्यक्रम में पहुंचा और मंच पर बच्चों की प्रस्तुति करवाकर इतिश्री करता दिखाई दिया। प्रतिवर्ष एबीवीपी द्वारा झंडा वंदन किया जाता है लेकिन इस बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा झंडा वंदन कार्यक्रम भी आयोजित नहीं किया गया। यह भी नगरवासियों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। प्रभात फेरी के पश्चात ग्राम पंचायत भवन में सरपंच गंगाबाई खराड़ी द्वारा ध्वज फहराया गया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और ध्वज को सलामी दी गई। आगे का कार्यक्रम कन्या स्कूल परिसर में आयोजित किया गया, जहाँ मंच पर भी कई पंचों की उपस्थिति नहीं दिखी। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गाने पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के पश्चात ग्राम पंचायत द्वारा मिठाई वितरण किया गया। राष्ट्रीय पर्व के इस मुख्य कार्यक्रम को लेकर पंचायत द्वारा अच्छी व्यवस्था की गई। कुल मिलाकर, खवासा में इस बार गणतंत्र दिवस का उत्साह कहीं न कहीं कम नजर आया। पंचों की गैर हाजरी, परंपरागत प्रभात फेरी को लेकर स्कूल की बेरुखी लोगों को खटकती रही। ग्रामीणों का कहना है कि राष्ट्रीय पर्व जैसे अवसरों पर सभी को एकजुट होकर भाग लेना चाहिए, ताकि बच्चों और युवाओं में देशभक्ति की भावना और मजबूत हो सके।

मंच से गायब रहे पंच, निजी स्कूल की बेरुखी — बना चर्चा का विषय..?

77वे गणतंत्र दिवस पर कलेक्टर निवास एवं कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर नीतू माथुर ने किया ध्वजारोहण

आलीराजपुर। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर द्वारा कलेक्टर निवास एवं कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात कलेक्टर श्रीमती माथुर ने समस्त…

77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी

खरडू बड़ी। झाबुआ जिले के रामा ब्लॉक के गांव खरडू बड़ी में 77वॉ गणतंत्र दिवस काफी उत्साह उलास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस पर खरडू बड़ी की शा. उच्च.…

शहीद चंद्रशेखर आजाद रक्तदान समिति के अध्यक्ष गोविन्द भयड़िया गणतंत्र दिवस पर भोपाल में होंगे सम्मानित

आलीराजपुर। आलीराजपुर जिले के अग्रणी सामाजिक संगठन ‘शहीद चंद्रशेखर आजाद रक्तदान समिति’ के माध्यम से मानवता की सेवा कर रहे गोविन्द भयड़िया को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए राज्य स्तर…

जोबट में अमृत 2.0 योजना बनी परेशानी, पाइपलाइन के बाद सड़कों के गड्ढों से जनता त्रस्त

जितेंद्र वर्मा, जोबट केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना अमृत 2.0 जोबट नगर में राहत देने के बजाय आम नागरिकों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। योजना…

कोर्ट के स्टे की आड़ में अवैध क्लिनिक फिर चालू! 26 जनवरी से पहले चंद्रशेखर आज़ाद नगर में कानून बेबस या लाचार?

कोर्ट के स्टे की आड़ में अवैध क्लिनिक फिर चालू! 26 जनवरी से पहले चंद्रशेखर आज़ाद नगर में कानून बेबस या लाचार? भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आज़ाद नगर एक ओर देश…

जोबट विधानसभा प्रभारी रावत के नेतृत्व में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

आलीराजपुर। उदयगढ़ क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन की लगातार बढ़ती घटनाओं के विरोध में जोबट विधानसभा प्रभारी विशाल रावत के नेतृत्व में प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया…