खरडू बड़ी। झाबुआ जिले के रामा ब्लॉक के गांव खरडू बड़ी में 77वॉ गणतंत्र दिवस काफी उत्साह उलास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस पर खरडू बड़ी की शा. उच्च. मा. विद्यालय पर स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक सेवानिवृत्त होने के पहले कमलेश तिवारी ने ध्वजारोहण किया जिसमें स्कूल की प्राचार्य के साथ स्कूल के समस्त स्टाफ गन के साथ छात्र- छात्राएं उपस्थित थे। स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा गांव में प्रभातफेरी निकाल कर नारे लगाए गए। इसके बाद आयुष चिकित्सा पर अपने स्टॉफगण के साथ डॉ. पार्वती रावत ने ध्वजारोहण किया एवं गांव की ग्राम पंचायत पर गांव के सरपंच रमेश भुर्जी डामोर द्वारा ध्वजारोहण किया गया। जिसके बाद ग्राम की आदिम जाति सेवा सहकारी समिति पर ध्वजारोहण किया गया। जिसमे गांव सरपंच के साथ पूर्व पूर्व अध्यक्ष मानसिंह डामोर एवं समस्त ग्रामीण जन उपस्थित रहे। इसके बाद शासकीय स्कूल परिसर में स्कूल के बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में गांव के सरपंच रमेश भुरजी डामोर, बीजेपी पारा मण्डल उपाध्यक्ष प्रेमसिंग डामोर, उपसरपंच पति बाबू डामोर, रामा जनपद उपाध्यक्ष पति रमेश डामोर, पिंटू डावर, राजेन्द्र भूरिया, भारत गुर्जर, तोलिया डामोर, मुन्ना बारिया, शंकर भूरिया, दिनेश भूरिया, कालू डामोर आदि ग्रामीण जन उपस्थित रहे। Post navigation 9वाँ वार्षिक समारोह की भव्य शुरुआत, पारंपरिक वाद्य-यंत्र, वेशभूषा के साथ निकाली कलश यात्रा गो हत्या के मामले जिला बंद का असर गांव में भी देखने मिला, पूरा गांव बंद रहा