भूपेंद्र चौहान चंद्रशेखर आजाद नगर 

आज एकता ग्रुप के बैनर तले स्वतंत्रता सेनानी स्व. किशन लाल जी अरोड़ा के निवास स्थान पर झंडा वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अलीराजपुर जिला उपाध्यक्ष लाइक मोहम्मद शेख द्वारा विधिवत झंडा वंदन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने नगर में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दीं।

इस पावन अवसर पर नगर के अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं एकता ग्रुप के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने कहा कि एकता ग्रुप पिछले 12 वर्षों से लगातार झंडा वंदन एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है, जो अत्यंत सराहनीय है। कार्यक्रम के दौरान यह भी कामना की गई कि भविष्य में भी प्रत्येक वर्ष किसी न किसी नए व्यक्ति से झंडा वंदन कराया जाए और यह परंपरा एकता ग्रुप के माध्यम से निरंतर जारी रहे।

इस आयोजन में एकता ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष जेना गढ़वाल की भी अहम भूमिका रही, जिन्होंने झंडा वंदन कार्यक्रम के लिए सभी को प्रेरित किया। उन्हें मोबाइल के माध्यम से बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हुजैफा, भारत ट्रेलर, अली भाई मोटा, सुभाष जी अरोड़ा, कपिल सोनी, विशाल अरोड़ा, निलेश प्रजापत, गोपाल सोनी, राजेंद्र सोनी एवं मयंक सोनी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

वहीं भाबरा नगर से भी कांग्रेस के कई नेता एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। इनमें प्रमुख रूप से हरीश भाबर, विशाल अरोड़ा, सुमित जैन, दिलीप सिंह भूरिया, चंदू भाई अरोड़ा, धीरज देवड़ा, निलेश प्रजापत, विक्की प्रजापत, हन्ना अली मोटा, अजल जैन, गौतम राठौड़, पृथ्वी देवड़ा, स्माइल मोटा एवं पिंटू मकवाना उपस्थित रहे। सभी ने एकता ग्रुप की सामाजिक भूमिका की खुलकर प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *