शासकीय महावीर महाविद्यालय पेटलावद में मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के तत्वाधान में एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार आयोजन किया जा रहा है। वेबीनार का शीर्षक”योग और स्वास्थ्य का अंतर संबंध”रखा गया है। यह वेबीनार 31/ 08/ 2023को प्रातः 11:30 बजे आरंभ होगा । इस वेबीनार को लेकर महाविद्यालय समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उत्साहित है। वेबीनार की समस्त तैयारी लगभग अंतिम चरण में है। इस वेबीनार में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. सुनील कुमार यादव सहायक प्राध्यापक योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र ,महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी (उत्तर प्रदेश )एवं डॉ. विवेक बी. साठे निर्देशक शारीरिक शिक्षा और खेलकूद, डॉ हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, सागर (मध्य प्रदेश) रहेंगे। Post navigation पेटलावद में फिर सामने आया दुष्कर्म का बड़ा मामला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर निकले थे उज्जैन बाबा महाकाल के दर्शन के लिए, लेकिन रास्ते में हो गया बड़ा हादसा, 5 गंभीर घायल, 1 रैफर