सलमान शैख@ झाबुआ Live बीती रात पेटलावद पुलिस थाने में दुष्कर्म का एक बड़ा मामला सामने आया है। जिसमें पेटलावद के एक मोहल्ले की रहने वाली पीड़िता पेटलावद थाने पहुंची और उसके साथ रोज हो रही हैवानियत की दास्तां पुलिस को बताई। मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर करीब 7 से 8 लोगो पर नामजद एफआईआर दर्ज की है। टीआई राजूसिंह बघेल ने झाबुआ Live को बताया कि मामला संगीन है, इसलिए रात में ही पुलिस ने धारा 376, 34 सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। जैसा पीड़िता ने पुलिस को बताया है, उसमें हर एंगल से जांच की जा रही है। मामले में धारा और आरोपियों की संख्या बड़ सकती है। महिला का मेडिकल सहित सभी कार्यवाही की जा रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। गोरतलब है कि पेटलावद में पहले भी इस तरह से दुष्कर्म के मामले सामने आए है। लगातार क्षेत्र में महिलाओ के साथ हैवानियत की घटनाएं सामने आ रही है, जिसने हर किसी का सर शर्म से झुका दिया है। इस मामले में भी पीड़िता ने जिस तरह से पूरी हैवानियत की दास्तां बताई है, उसके बाद हर कोई सोचने पर मजबूर है। Post navigation श्रावण मास के उपलक्ष्य में अखंड रामायण पाठ किया विधायक ने सात ग्राम पंचायतों को बांटे टैंकर, सरपंचाें ने भूरिया का स्वागत किया