सलमान शैख @ झाबुआ Live बीती रात करीब 3 बजे थांदला बदनावर स्टेट हाइवे पर स्लीपर बस और कार में जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर हुई कि कार का आगे का एक टायर स्टेपनी सहित टूट गया। घटना में 6 लोग गंभीर घायल हो गए। वहीं चालक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक शैलेंद्र लक्ष्मण भाभर दाहोद, राकेश माधव परमार भडूच, चालक जगदीश ईश्वर परमार, कमलेश भाई शम्भु भाई परमार सहित दो अन्य साथी उज्जैन बाबा महाकाल के दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी पेटलावद के कालेज के पास बदनावर की ओर से आ रही स्लीपर बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर में कार में बैठे चालक जगदीश सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां चालक की स्थिति गंभीर होने की वजह से उसे रैफर कर दिया गया। पुलिस ने स्लीपर बस को थाने खड़ा कराया है और रिपोर्ट दर्ज की है। Post navigation एमपी विधानसभा चुनाव: आम आदमी पार्टी ने घोषित किए अपने प्रत्याशी, पेटलावद से कमल डामोर को टिकट जमीन विवाद में चली गोलियां, एक युवक गंभीर रूप से घायल..