नवनीत त्रिवेदी @ झाबुआ Desk

झाबुआ से लगे ग्राम ढेकल बड़ी में अब से कुछ देर पहले जमीन विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति पर अचानक हमला कर दिया, युवक पर छर्रे वाली बंदूक से लगातार वार किए गए, जिससे युवक के चेहरे, सीने एवं कंधे में तकरीबन 14 छर्रे लगे हैं, युवक से मारपीट भी की गई है, गंभीर रूप से घायल युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार जारी है। युवक का नाम दिलीप वरसिंह भूरिया बताया जा रहा है, पुलिस के आला अधिकारी मौके पर है, पूछताछ एवं जांच जारी है। युवक दिलीप की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *