फिर उठी प्रियंका गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग, दिग्विजय पर भी साधा निशाना

- Advertisement -

इलाहाबाद, एजेंसीः आज 12 जनवरी को कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी का जन्मदिन हैं। इस ख़ास मौके पर एक बार फिर प्रियंका को पार्टी की कमान सौंपने और उन्हें पार्टी में लाने की मांग उठ रही है। यूपी के इलाहबाद में प्रियंका को अध्यक्ष बनाने के पोस्टर लगाए गए है जबकि कांग्रेस अध्यक्षा को इसके लिए लैटर भी भेज जा रहे है।

यही नहीं इस पोस्टर में दिग्गिजय सिंह को भी आड़े हाथों लिया गया है। दिग्गिजय ने कुछ दिन पहले ही राहुल गांधी को कांग्रेस की कमान सौंपने की सिफारिश की थी, पोस्टर में लिखा गया है कि दिग्विजय की नहीं अपने कार्यकर्ताओं की सुनो।

कार्यकर्ता इससे पहले भी कई बार पोस्टर के माध्यम से वो अपनी मंशा का इजहार कर चुके हैं। इनका कहना है प्रियंका का अध्यक्ष बनाना पार्टी हित में होगा।

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की दिल्ली में होने वाली बैठक में जहां पार्टी की कमान राहुल गांधी को सौंपने की अटकले हैं। इसके पहले एक बार फिर प्रियंका को लेकर पार्टी के भीतर आवाज उठने लगी है।

Priyanka Gandhi Poster

हालांकि, कांग्रेस के नेताओं ने इस पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। तमाम नेताओं ने इस पर चुप्पी साध ली है।