जितेंद्र वाणी, नानपुर नानपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र खरतिया को एसपी ने रक्षित केंद्र अटैच कर दिया है। उनकी जगह अब नानपुर में नेपालसिंह चौहान को थाना प्रभारी के रूप में भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय आलीराजपुर से इसके आदेश जारी किए गए। खरतिया लंबे समय से नानपुर में जमे हुए थे। नवागत थाना प्रभारी नेपालसिंह चौहान इससे पहले वरला और ओझर (बड़वानी) थाना प्रभारी रह चुके हैं। इंदौर में भी परदेसीपुरा, एमजी रोड थाने में पदस्थ रह चुके हैं। Post navigation श्रीनाथ ज्वेलर्स पर चोरी करने वाले आरोपी अब भी पुलिस से दूर, सराफा व्यापारी एसपी से मिले नवागत थाना प्रभारी ने ली शांति समिति की बैठक