नानपुर। नानपुर में श्री नाथ ज्वेलर्स पर चोरी करने वाले आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। वारदात से सराफा व्यापारियों में भय है। इसी कड़ी में आरोपियों को पकड़ने की मांग को लेकर सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह से मिले। एसपी को दिए आवेदन में कहा कि नानपुर क्षेत्र में विगत कई दिनों से चोरी की घटनाएं बढ़ी है। श्रीनाथ ज्वेलर्स नानपुर में भी चोरों ने लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए थे। इस घटना से जिलेभर के सराफा व्यापारियों में भय है। इसलिए शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए। Post navigation वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र वर्मा की स्मृति में हुए विविध आयोजन नानपुर थाना प्रभारी खरतिया को रक्षित केंद्र भेजा, नेपालसिंह होंगे नए थाना प्रभारी