सोमवार को घर-घर विराजे गजानन गणपति, लोकगीत कलाकार अर्जुन मेडा गोकुल ग्रुप के चल समारोह में देंगे प्रस्तुति

- Advertisement -

भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर

गणेशोत्सव में आज से गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। देर रात तक घरों में और सार्वजनिक गणेश पांडालों में प्रतिमाओं को विराजित किया जाएगा। गणेश चतुर्थी के एक दिन पहले रविवार को शहर में भगवान गणेश की प्रतिमाओं की खरीदी-बिक्री से भक्तों में उल्लास चरम पर था। शहर के चौराहों पर श्रद्धालु प्रतिमाएं खरीदते नजर आए। इसके बाद श्रद्धालुओं ने अपने अलग-अलग माध्यमों को प्रतिमाओं को अपने घर ले गए। सोमवार को विधि-विधान से प्रतिमाओं को स्थापित कर 10 दिनों  तक भगवान गणेश की पूजा-पाठ की जाएगी, जिसमें पूजा, आराधना, आरती के साथ फूल मस्ती ओर धमाल शुरू हो जायेगी गणपति बप्पा की जगह जगह धूम रहेगी। मेघनगर में इस बार भी गोकुल ग्रुप का भव्य चल समारोह सोमवार को दोपहर 12 बजे बाफना फाइबर से शुरू होकर स्थानीय पेट्रोल पंप के पास भव्य पंडाल में बप्पा विराजेंगे। ग्रुप के रोहित झामर, अभिनंदन नांदेचा, प्रकाश प्रजापति ने बताया कि इस बार मशहूर आदीवासी लोक गीत गायक अर्जुन आर मेड़ा इस चल समारोह में अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। वहीं निमाड की फेमस डांस पार्टी डीजे राज ओर बच्चों के लिये मिक्की, छोटा भीम, मोटू पतलू जैसे कई आकर्षक कार्टून भी शोभायात्रा की शोभा बढ़ाएंगे। वहीं संगीत में नासिक ताशा पार्टी के साथ बैंड भी रहेंगे। चल समारोह में रहवासियों के साथ सामाजिक कार्यकर्ता ओर अतिथियों का भी जमावाड़ा होगा। गोकुल ग्रुप के साथ मेघनगर में साईं चौराहा, आजाद चौक, शंकर मंदिर, बस स्टैंड, दशहरा मैदान, गणेश मंदिर आदि स्थानों पर गणपति गजानन महाराज की भव्य मूर्ति स्थापित कर पंडाल लगाए गए हैं।

)