लोकतंत्र सेनानी श्री पुरोहित के दुःखद निधन से नगर सहित सम्पूर्ण अंचल में फैला शौक..

- Advertisement -

सलमान शैख़@ पेटलावद

अभिभाषक संघ पेटलावद के वटवृक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्य्क्ष विनोद पुरोहित ओर सामाजिक कार्यकर्ता नीलेश पुरोहित के पूज्य पिता श्री अधिवक्ता रविराज पुरोहित और सुदर्शन पुरोहित के दादाजी लोकतंत्र सेनानी श्रद्धेय श्री मांगीलाल जी पुरहित का रविवार शाम को दुःखद निधन हो गया है। यह खबर जैसे ही नगर में लगी वैसे ही पूरे नगर में शोक का वातावरण छा गया। नगर से संपूर्ण अंचल में श्री पुरोहित के दुखद निधन से शौक फैला हुआ है सभी ने श्री पुरोहित को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी अंतिम यात्रा देवी अहिल्या मार्ग स्थित निवास स्थान से आज सुबह प्रातः 10 बजे निकलेगी।