सांसद गुमान सिंह डामोर के विजय जुलूस का नगर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने की जमकर आतिशबाजी

- Advertisement -

भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर
भारतीय जनता पार्टी रतलाम झाबुआ लोकसभा में प्रचंड जीत होने पर मेघनगर से भाजपा कार्यकर्ता एवं जिला पदाधिकारियों द्वारा मेघनगर के मुख्य मार्गो से सांसद गुमानसिंह डामोर का विजय जुलूस निकला गया। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी सूरज डामोर भी मौजूद थी। लोकसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार मोदी सरकार बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में विजय जुलूस के साथ आभार रैली निकाली। भाजपाइयो पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर लोगों का आभार जताया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने अभार रैली के जरिये आम लोगों का धन्यवाद अर्पित किया और भाजपा को प्रचंड बहुमत देने के लिए धन्यवाद किया। शुक्रवार को जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं मेघनगर में आभार रैली निकाली। आभार रैली निकालकर लोगों का धन्यवाद अदा किया। मोदीजी व भाजपा के कुशल नेतृत्व की वजह से देश में भारी बहुमत मिला है। कार्यकर्ताओं की दिन रात मेहनत रंग लाई है। मेघनगर मंडल अध्यक्ष सचिन प्रजापति बताया कि मेघनगर के 11 बूथों में 9 बूथों में भारी जीत हासिल की व थांदला विधानसभा में 12000 से अधिक मतों से भाजपा को लिड देकर लोगों ने भाजपा का जनादेश बढ़ाया है । शुक्रवार को दोपहर में विजय जुलूस व आभार रैली में सर्वप्रथम मेघनगर के झाबुआ चौराहे पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम प्रजापत परिवार, झाबुआ चौराहे पर युवा मोर्चा, भंडारी चौराहा पर यशवंत देवाना मित्र मंडल, आजाद चौक पर आकाश विजयवर्गीय मित्र मंडल, दशहरा मैदान पर भाजपा महिला मोर्चा, साईं चौराहा नगर मंडल मेघनगर एवं बाफना कंपाउंड में भानपुरिया परिवार द्वारा नवागत सांसद गुमान सिंह डामोर का शानदार स्वागत साफा एवं फूलमाला पहनाकर किया गया। इस अवसर पर सांसद गुमान सिंह डामोर व उनकी धर्मपत्नी सूरज डामोर भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, भाजपा के जिला महामंत्री प्रफुल्ला गादिया, भाजपा जिला महामंत्री श्यामा ताहेड, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुरषोत्तम प्रजापत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय पोरवाल, पूर्व विधायक कल सिंह भाबर, मेघनगर जनपद अध्यक्ष सुशीला प्रेम भाबर, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आरती भानपुरिया, भाजपा महिला मोर्चा कार्यालय मंत्री रेखा शर्मा, मेघनगर नगर मंडल अध्यक्ष सचिन प्रजापत, प्रीतेश भानपुरिया, मुकेश, अन्नू बामनिया,रमेश डांगी, गौरसिंह वसुनिया, पेमा वसुनिया, रालिया वसुनिया, रामसिंह भूरा, भूपेश भानपुरिया, बलवंत सिसौदिया, गौरव यादव,रोहित प्रजापत, रविंद्र प्रजापत, प्रतीक प्रजापत, सचिन पंचाल,कौशल सोनी, मोहन प्रजापत, विनम्र जैन, विक्की बन्ना, मनीष डामोर, भाविक बारोट, दिनेश बारिया, दिनेश धाकिया, शांति सोलंकी, नटवर बामनिया, अशोक बंधु, सागरमल जैन आदि भाजपाई विशाल आभार रैली में उपस्थित रहे सभी ने एक दूसरों का मीठा मुंह करवा कर आतिशबाजी की एवं भाजपा की जीत की खुशी में झूमते नजर आए।
)