व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं आगामी चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई

0

लोहित झामर, मेघनगर

विश्वकर्मा मंदिर परिसर में सकल व्यापारी संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के लगभग 100 से 150 व्यापारियों ने भाग लिया। बैठक में व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं आगामी चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान व्यापारी संगठन के सदस्य ने उपस्थित व्यापारियों को अवगत कराया कि संगठन आने वाले समय में और अधिक मजबूत एवं व्यापक स्वरूप में कार्य करेगा तथा प्रत्येक व्यापारी की समस्या के समाधान के लिए सदैव उसके साथ खड़ा रहेगा। संगठन का उद्देश्य व्यापारियों को एकजुट कर उनके हितों की रक्षा करना है।

कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारियों ने अपनी-अपनी समस्याएं एवं सुझाव रखे तथा संगठन से जुड़ने और उसे मजबूत बनाने को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। व्यापारियों ने संगठन की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए एकजुटता पर बल दिया।

बैठक में कई व्यापारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में उठाए गए विभिन्न मुद्दों पर आगामी बैठक में विस्तृत चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए जाने का भी निर्णय लिया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों के बीच समन्वय स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक मजबूत मंच तैयार करना रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.