भारतीय गौरक्षा वाहिनी के राजू धानक जिलाध्यक्ष मनोनीत, पत्रकार संघ रोटरी क्लब कई सामाजिक संगठनों ने किया स्वागत

- Advertisement -

भूपेन्द्र बरमंडलिया, मेघनगर
मेघनगर। पश्चिमी मध्यप्रदेश के आदिवासी अंचल झाबुआ जिले मे भारतीय गौरक्षा वाहिनी संघ की नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश परिहार, राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष विष्णु महाराज, राष्ट्रीय महामंत्री जीशान चौहान, मध्य प्रदेश प्रभारी शाकिर गड़वी एवं प्रदेश अध्यक्ष मंसूर कमाल की अनुशंसा पर भारतीय गौरक्षा वाहिनी संघ झाबुआ जिलाध्यक्ष के रूप में राजू धानक नियुक्त किया गया। उक्त नियुक्ति पर मेघनगर के सामाजिक संगठनों ने स्वागत बैठक कर जिलाध्यक्ष राजू धानक का स्वागत सम्मान किया। एक आयोजन में विशेष अतिथि के रुप में महंत 108 बद्रीदास महाराज शंकर मंदिर मेघनगर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक बाबू सिह हाडा, गायत्री परिवार के संचालक विनोद जयसवाल, जनपद मेघनगर अध्यक्ष सुशीला प्रेम सिंह भाभर के आतिथ्य में सर्वप्रथम गौ माता की मूर्ति पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण कर आयोजन का शुभारंभ किया गया। आयोजन में स्वागत भाषण राजू धानक ने कहा कि जो जिम्मेदारी मेरे कंधों पर गौरक्षा वाहिनी के रूप में मुझे दी गई है मैं उसे पूर्ण रूप से निभाऊंगा एवं तहसील स्तर पर गौशाला भी जल्द खुलआऊंगा।वहीं गायत्री परिवार के विनोद जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि गाय स्वयं को आर्थिक रूप से सक्षम बनने का एक आधार भी है। गाय पूजनीय तो है ही है लेकिन आत्मनिर्भर बनने का भी एक जरिया गोउ माता है।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघचालक बाबू सिंह हाड़ा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गाय से हमें कई शुद्ध चीज मिलती है गाय का दूध दही पंचतत्व में विशेष माना जाता है इतना ही नहीं जैविक खेती में भी गाय से निकलने वाले कई चीजें खेती का भी आधार है। मेघनगर जनपद अध्यक्ष सुशीला भाभर ने कृष्ण एवं गाय की महिमा का वर्णन किया।मेघनगर शंकर मंदिर के महंत 108 बद्री दास महाराज ने भी अपना शुभ आशीर्वाद इस कार्यक्रम में अर्पित किया। कार्यक्रम में अन्य वक्ता के रूप में समाज सेवी पुरुषोत्तम प्रजापत,रोटरी क्लब के भरत मिस्त्री, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश मेहता, भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष आरती भानपुरिया, अभिभाषक संघ के अध्यक्ष सलीम शेरानी, वरिष्ठ पत्रकार विमल जैन ने भी गौ रक्षा पर अपने विचार व्यक्त की है।

इन सामाजिक संगठनों ने किया जिला अध्यक्ष का स्वागत
आयोजन में विशेष रूप से शौर्य भारती सेवा संस्था, गायत्री परिवारए रोटरी क्लब अपनाए सर्व धर्म मंच, भारतीय पत्रकार संघ, तहसील पत्रकार संघ के सदस्यों ने गो रक्षा वाहिनी के जिलाध्यक्ष राजू धानक का स्वागत शॉल-श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मान किया। उक्त आयोजन की समाप्ति के बाद अतिथियों ने गौ रक्षा वाहिनी पदाधिकारियों के साथ गौशाला में जाकर गौ माता को भोजन प्रसादी ग्रहण करवाई मंच का संचालन कवि निसार रंभापुरी ने किया आभार जवसिंह परमार ने माना।