तीर्थ दर्शन यात्रियों का मेघनगर जनपद में किया स्वागत

- Advertisement -

मेघनगर से भूपेंद्र बरमडंलिया की रिपोर्ट-
मध्यप्रदेश शासन की तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत मेघनगर से करीब 75 तीर्थ यात्रियों का जत्था जिसमें 29 पुरुष एवं 46 महिलाएं जो कि 22 मार्च से 27 मार्च तक भगवान जगन्नाथ पुरी के दर्शनार्थ रवाना हुए। यात्रियों का जनपद पंचायत सभा हाल में सभी तीर्थ यात्रियों का समारोह पूर्वक स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जनपद की अध्यक्षा सुशीला प्रेमसिंह भाभर ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान मुख्यमंत्री योजना द्वरा चलाई योजनाओं का लाभ ले, प्रदेश की सरकार की मजबूती के लिए भगवान से कामना करें का अनुरोध किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पुरुषोत्तम प्रजापति यात्रा को नमन करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने सभी जाति संप्रदाय के लिए सुविधाजनक तीर्थ योजना बनाई हैं। आपको यात्रा के दौरान संपूर्ण सुविधा प्रदेश की सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। इसी तारतम्य में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आरती भानपुरिया ने संबोधित करते हुए कहा कि आप हम सभी सौभाग्यशाली है कि हमने मध्यप्रदेश की धरती पर जन्म लिया मामा शिवराज द्वारा समय-समय पर सभी वर्ग विशेष हेतु समाज मानव उत्थान के लिए कई कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर समाज सेवी प्रेमलता भट्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश मेहता, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह बसोड़, प्रेम भाभर ने भी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नगर परिषद की अध्यक्षा ज्योति ने बामनिया जनपद उपाध्यक्ष नटवर हाड़ा, सुशीला कटारा, गौतम सिंह गायक आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सोकार ने किया वह आभार जनपद सीईओ रावत ने व्यक्त किया।