एकात्म यात्रा के स्वागत में सामाजिक संगठनों की स्वागत की तैयारियां अंतिम चरणों में

- Advertisement -

झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट-
आदि शंकराचार्य गुरु की धातु प्रतिमा निर्माण हेतु धातु संगठन एवं जन जागरण के उद्देश्य से निकाली जा रही एकात्मक मानव यात्रा 3 जनवरी को तडक़े मेघनगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचेगी इसे हेतु शहरवासी एवं अन्य कई सामाजिक संस्था पलक पावड़े बिछाकर स्वागत करने की तैयारी में एवं कलश यात्रा महिला शक्ति द्वारा निकाली जाएगी। इस हेतु तैयारी के लिए महिला शक्ति की एक बैठक स्थानीय राम दल अखाडा में आयोजित की गई बैठक में राम दल अखाड़ा के वरिष्ठ पुरुषोत्तम प्रजापति, भाजपा के जिला मंत्री प्रफुल्ल गादिया, भाजपा की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आरती भानपुरिया, मेघनगर के नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश मेहता, नगर अध्यक्ष प्रितेश भानपुरिया, आजजा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बाबू मचार, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह बसोड़, जन अभियान परिषद की ब्लॉक समन्वयक टीना शर्मा आदि के मार्गदर्शक में एकात्म यात्रा तैयारी को लेकर अपने विचार व्यक्ति किए। गादिया ने बताया कि 3 जनवरी को सुबह 10 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से यह यात्रा नगर प्रवेश के साथ नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई दशहरा मैदान पर पहुंचेगी जहां पर धातु संग्रहण एवं संगोष्ठी नगर की समस्त सामाजिक संस्था जनपद पंचायत एवं नगर परिषद के संयुक्त तत्वावधान में की जाएगी। रामदल अखाड़े पर यात्रा को स्नेह भोजन के साथ थांदला की ओर प्रस्थान दिया जाएगा। भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आरती भानपुरिया ने बताया कि मेघनगर विकासखंड एवं आसपास की महिलाओं द्वारा एक जैसी वेशभूषा भगवा साड़ी पहनकर इस भव्य यात्रा में शिरकत की जाएगी। आयोजन में सिर के ऊपर मिट्टी का कलश चुनरी और नारियल के साथ इस भव्य यात्रा की अगवानी एवं स्वागत किया जाएगा। वाकई महिला संगठन अपनी-अपनी संस्थान से कोई भी धातु का पात्र इस धातु संग्रहण एकात्म यात्रा को संकल्पित भाव से लाकर दें। उक्त बैठक में मेघनगर की सामाजिक संस्थाओं में से गणेश मंदिर से चंदनबाला शर्मा, शंकर मंदिर से मेना केवट, बृजवासी बाई, तरुणा गुप्ता, माया शर्मा साथी थाने वाले महादेव मंदिर से प्रजापत साईं मंदिर से सावित्री राठौर, सुनीता परिहार, उषा शर्मा, मधुबाला परिहार रामकली कोहली, पुरा देवी कनेरिया, लीला दुबे, गायत्री परिवार से मंजू मिस्त्री, कमला पंचाल, महिला मंडल से अर्चना शर्मा, साक्षी गुप्ता, पार्वती कोरी व नगर के वनवासी क्षेत्र वसुनिया पलिया से तेजाजी फलिया, तलाव फलिया की प्रमुख महिलाएं बैठक में उपस्थित रही। समस्त महिलाओं ने अधिक से अधिक कलश ठाकर एकात्मक यात्रा में सम्मिलित होने का संकल्प लिया।
धातु दान एवं स्वागत के लिए आगे आए संगठन
मेघनगर में जगह-जगह एकात्म मानवतावाद धातु संग्रहण व अनूठी यात्रा का स्वागत होगा जिसमें मुस्लिम समाज, पत्रकार संघ, जैन समाज, उत्सव समिति, गोकुल ग्रुप, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, स्थानवासी जैन श्रावक संघ, पंचाल समाज, गायत्री परिवार, रोटरी क्लब अपना, ईसाई समाज प्रगति संस्थान, साईं मित्र मंडल, भारतीय जनता पार्टी वनवासी क्षेत्र मेघ नगर विकास खंड के कई गांवों से स्वागत व धातु संग्रहण किया जा रहा है एवं कई संगठन इस एकात्म यात्रा का स्वागत मुख्य मार्गों एवं जगह-जगह गली-मोहल्ले में करेंगे।