अभा हिंदू महासभा की कार्यकारिणी गठित, तहसील अध्यक्ष कमल पंचाल, नगर अध्यक्ष अजय परिहार मनोनीत

- Advertisement -

मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट-
नगर से मात्र 10 किमी दूर प्रसिद्ध पीपलखुटा हनुमंत मन्दिर पर अखिल भारतीय हिन्दू महासभा की बैठक का आयोजन किया गया। इस आयोजन से पूर्व हनुमान मन्दिर के परिसर में भजन, सुन्दरकांड, हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। विधि विधान से  हनुमानजी की पूजा अर्चना की गई उसके बाद हिन्दू महासभा की शुरुआत हुई,  जिसमे सर्वप्रथम महाराज पीपलखुंटा का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया तथा सभी आये अतिथियों का का पुष्पमाला से स्वागत किया गया, जिसमे अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के जिला  अध्यक्ष दीपक काग, जिला उपाध्यक्ष रवि राठौड़,  जिला मीडिया प्रभारी नीलेश सोनी, पिपलखुटा धाम के परम पूज्यनीय दयारामदासजी महाराज की अनुशंसा पर अखिल भारतीय हिन्दू महासभा की कार्यकारिणी बनाने का निर्णय लिया इस कड़ी में  मेघनगर तहसील की कार्यकरणी गठित की गई, जिसमे तहसील अध्यक्ष कमलेश पंचाल, नगर अध्यक्ष अजय परिहार, नगर उपाध्यक्ष महेंद्र सोलंकी, नगर महामंत्री करण बारिया, नगर महामंत्री समरथ प्रजापत, नगर मंत्री अविनाश पंचाल, ऋषभ पंचाल, कोषाध्यक्ष अमन हरोड, मीडिया प्रभारी भूपेंद्र बरमंडलिया, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष . धूम सिंह  को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर पेटलावद मंडल अध्यक्ष लाल भाई राठौड, नगर महामंत्री पेटलावाद  देवन राठौड़, प्रवक्ता जितेंद्र मुडिय़ा, जीतू शर्मा मीडिया प्रभारी  पार्षद कुशलगढ दिनेश परिहार (टीनू सेठ), दिलीप डामोर, रवि दया के अलावा अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के सदस्य भी उपस्थित थे।