जितेंद्र वाणी, नानपुर अलिराजपुर जिले के थाना नानपुर थाना परिसर में 18-09-2023 सोमवार को आगामी त्योहारों को लेकर थाना प्रभारी नेपालसिंह चौहान ने शांति समिति की बैठक ली। इस दौरान चौहान ने लोगों को मिल जुलकर पर्व मनाने को कहा। उन्होंने कहा डीजे पर बजने वाले गाने धर्म मय हो, ऐसा कोई गीत नहीं बजे जिससे किसी की भावना को ठेंस पहुंचे। इसके अलावा ऐसे नारे भी नहीं लगाए जाए जिससे विवाद की स्थिति बने। आगामी त्यौहार गणेश उत्सव, डोल ग्यारस, चतुर्दशी, ईद- मिलादुन्नबी को लेकर चौहान से भी के साथ चर्चा की और भाई चारा बनाए रखने को कहा। बैठक में कस्बे व आस पास गांव के ग्रामीणों के साथ नानपुर के गणमान्य नागरिक व पत्रकार बंधु उपस्थित हुए। Post navigation भारी बारिश के चलते लबालब हुआ फाटा डैम, डैम के पांच गेट खोले आदिवासी सीनियर बालिका छात्रावास में बालिकाओं से चर्चा से चर्चा करने पहुंची महिला आरक्षक