जितेंद्र वाणी, नानपुर लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जिले में नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। शुक्रवार रात से जारी बारिश का क्रम रविवार सुबह तक जारी है। रविवार सुबह 8:00 बजे तक अलीराजपुर जिले में लगभग 10:30 इंच औसत बारिश हो चुकी है। इसी के चलते जिले के नानपुर क्षेत्र के फाटा डैम के गेट कुल 8 में से 5 गेट खोल दिए हैं। जानकारी के अनुसार हथनी नदी का जल स्तर बढ़ने के कारण रात करीब 1 बजे गेट खोले गए। डैम का जल स्तर 259.10 मीटर पर पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश की संभावना जताई है। कलेक्टर डॉक्टर अभय अरविंद बेडेकर के निर्देश पर पूरा प्रशासन जिले में बारिश के लिए हाई अलर्ट पर है। साथ ही कंट्रोल रूम बनाकर पूरे जिले में बारिश से प्रभावित क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है। Post navigation झाबुआ-आलीराजपुर में भारी बारिश की चेतावनी, अप्रत्याशित बारिश हो सकती है, देखिए पूर्वानुमान रामपुरा में मिनी ट्रक की टक्कर लगने के बाद लापता हुई मां और बेटी के शव मिले