जोबट। जोबट के समीप ग्राम रामपुरा में नदी देखते हुए मिनी ट्रक की टक्कर लगने से तेज बहाव के दौरान लापता हुई मां बेटी के शव रविवार सुबह मिल गए। मां का शव नाले से कुछ दूरी पर मिला जबकि बेटी पुलिया के समीप मिट्टी में दबी मिली। गौरतलब है को शनिवार दोपहर को मिनी ट्रक की टक्कर लगने से नदी देख रहे चार लोग घायल हो गए थे जबकि रामपुरा की ही रहने वाली लालबाई पति ठाकुर और उसकी 5 वर्ष की पुत्री बबली लापता हो गई थी। रविवार सुबह प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और दोनों शवों को ढूंढ निकाला। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक हमला मौजूद है। Post navigation भारी बारिश के चलते लबालब हुआ फाटा डैम, डैम के पांच गेट खोले सोरवा पुलिस ने पकड़ी 6 लाख 17 हजार रूपये की अवैध शराब