चंद्रशेखर आजाद नगर. चंद्रशेखर आजाद नगर थाना क्षेत्र से कालू पिता नवल सिंह जमरा निवासी काल्यावाव को कलेक्टर ने एक साल के लिए जिला बदर किया है। कलेक्टर के निर्देश के पालन में आजाद नगर पुलिस थाना प्रभारी विक्रम धार्वे ने उसे आलीजराजपुर जिले की सीमा से बाहर गुजरात के मंडोड़ में भेजा। उसे लेकर एएसआई सुनील रणदे, एएसआई नगीनलाल नायक लेकर गुजरात बॉर्डर के ग्राम मंडोड़ लेकर पहुंचे। कालू अब आलीराजपुर जिले से लगे बड़वानी, धार और झाबुआ की सीमा के अंदर एक साल तक नहीं आने की हिदायत दी गई। आदेश की एक प्रति भी तामिल कराई गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *