आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर

स्वतंत्रता सेनानी चन्द्रशेखर आजाद की जन्म स्थली आजाद कुटिया, भाबरा (चन्द्रशेखर आजाद नगर), आलीराजपुर मध्य प्रदेश में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की खण्डपीठ इन्दौर में पदस्थ न्यायमूर्ति डॉ. अनिल कुमार वर्मा द्वारा अत्यन्त दुर्लभ पुस्तकों का संग्रह भेंट किया गया हैं। ये पुस्तकें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सफल व्यक्तित्व, उनकी जीवनगाथा तथा उनके द्वारा स्वतंत्रता के लिए किये गये संघर्षो को दर्शाती हैं।

न्यायमूर्ति द्वारा भेंट की गई पुस्तकों में स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी, यथार्थवादी पुस्तकें, दार्शनिक, आध्यात्मिक एवं प्रेरक पुस्तकों का दुर्लभ संग्रह है। न्यायमूर्ति डॉ. अनिल वर्मा वर्तमान में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की खण्डपीठ इन्दौर में पदस्थ हैं। इसके माननीय न्यायमूर्ति डॉ. अनिल वर्मा अतिरिक्त भारतीय साहित्य जगत के सुपरिचित लेखक हैं। उनके बाबा प्रखर देशभक्त एवं स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होने अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद के साथ भी काम किया था। उन्होंने 16 वर्ष की अल्पआयु में ही लेखन कार्य आरंभ किया था। सन् 1982 से अब तक विभिन्न खेलों पर पूरे देश भर की सैकड़ों पत्र-पत्रिकाओं मे उनके लगभग 1500 लेखों का प्रकाशन हुआ है। सन् 2002 में उनकी प्रथम पुस्तक ‘क्रिकेट खेलना सीखे प्रकाशित हुई थी। सन् 2008 में कांतिकारी राजगुरू का प्रकाशन किया गया था। नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा नवम्बर 2010 में प्रकाशित उनकी पुस्तक ‘भगतसिंह के सहयोगी बटुकेश्वर दत्त इस महान क्रांतिकारी पर किसी भी भाषा में प्रकाशित प्रथम पुस्तक है। उनकी अन्य पुस्तकें ‘सातार तट और आजाद’ आजाद की माता जगरानी देवी’ एवं ‘वो चार जाबांज क्रांतिकारी’ भी काफी चर्चित रही हैं।

हाल में ही फिल्म अभिनेता अजीत पर उनकी पुस्तक ‘बालीवुड के लॉयन अजीत’ का विमोचन किया गया है, जिसमें उन्होने अपने पिता न्यायमूर्ति श्री के. के. वर्मा की आत्मकथा ‘मेरा जीवनपथ’ का भी संपादन किया है। अनेक खेल संगठनों से संबद्ध होने के अलावा वे सन् 2003 में एफ्रो-एशियन गेम्स हैदराबाद की आयोजन समिति के सदस्य रहे। इसी वर्ष इन्हें केन्द्रीय खेल मंत्री श्री विक्रम वर्मा द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होने क्रांतिकारियों पर देशभर में अनेक फोटो प्रदर्शनियों का आयोजन भी किया है। बी. बी.सी. लंदन एवं आकाशवाणी से उनकी वार्ताएं प्रसारित होती रही हैं।

पूर्व मे भी चन्द्रशेखर आजाद की जन्म स्थली अर्थात आजाद कुटिया मे बने संग्राहलय में माननीय न्यायमूर्ति महोदय द्वारा श्री चन्द्रशेखर आजाद जी तथा अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की दुर्लभ तस्वीरें तथा दुर्लभ दस्तावेज उपलब्ध कराये गये थे, जो कि संग्राहलय में उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *