आरीफ हुसैन

चंद्रशेखर आजाद नगर। हमारा नगर(भाबरा) वीरों की भूमि हैं उन्हीं वीरों में से एक नगर के वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भेरूलालजी जैन भी हैं जो बिरले व्यक्तित्व के धनी रहे हैं, उन्होंने आजादी के पहले व आजादी के बाद न केवल देश के लिये लड़ाई लडी़ बल्कि आदिवासी व गरीबों के हक की भी लडा़ई लड़ी। नगर में अन्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी हुए हैं यदि उनके परिजन फोटोग्राफ व जीवनी उपलब्ध कराएंगे तो नगर में उनकी भी प्रतिमाएं नगर पंचायत के माध्यम से लगवाई जायेगी। बेरियर स्थित भेरूलाल जैन की प्रतिमा के आसपास साफ-सफाई को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत के माध्यम से पैबर्स पार्षदों के प्रस्ताव के माध्यम से लगाये जायेंगे। 

उक्त बात नगर के  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भेरूलाल जैन की 35वी पुण्यतिथि के अवसर पर बतौर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि म.प्र.वन विकास मंडल अध्यक्ष व दर्जा कैबिनेट मंत्री माधव सिंह डावर ने श्रृद्धाजलि कार्यक्रम में उपस्थित जन समुदाय व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भेरूलाल जैन के परिजनों से कही। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष,मदन परमालिया ने स्व. भेरूलाल जैन को चंद्रशेखर आजाद का साथी बताया व उनकी आजादी की लड़ाई में आजादी के पहले व बाद की भूमिका के बारे में बताया। परमालिया ने आजाद नाम को जाति व धर्म से परे राष्ट्रीय एकता,समरसता व समानता का प्रतीक बताया।

भेरुलाल जी जैन झाबुआ जिला कलेक्ट्रेट में पंजीबद्ध स्वतंत्रता सेनानी  की सूची में अनुक्रमांक,17 नंबर पर दर्ज गरम दल के नेता रहे। आजादी के पश्चात भील सेवा संघ एवं मामा बालेश्वर दयाल से जुड़कर शिक्षा,शराबबंदी,बहुविवाह,सामाजिक कुरीतियों एवं अंधविश्वास के प्रति जन जागरण में सक्रिय योगदान दिया। पत्रकार वीरेन्द्र जैन ने स्वतंत्रता संग्राम सैनानी भेरूलाल जैन को एक उदार व्यक्तित्व के साथ गलत का विरोधी व गरीबों की मदद करने वाला व्यक्तित्व बताया। कार्यक्रम में मंच से नगर पालिका अलीराजपुर की अध्यक्ष सेना महेश पटेल ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वतंत्रता संग्राम सैनानी भैरूलाल जैन की प्रतिमा पर म.प्र.वन विकास मंडल अध्यक्ष माधौसिंह डावर, आलीराजपूर जिला कलेक्टर अभय अरविंद वेडेकर,भाजपा जिलाध्यक्ष मकू परवाल,प्रदेश अध्यक्ष मदन परमालिया,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय जायसवाल,वैश्य महासम्मेलन प्रभारी व जैन समाज अलीराजपुर अध्यक्ष अनिष जैन,वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र जैन,कुसुम जैन,आनंद शाह, राजेंद्र जैन, सुरेश माहेश्वरी, विजय जैन, शैलेंद्र जैन, धर्मेन्द्र जायसवाल ज्योति जैन मोक्ष जैन, चहक जैन ने प्रतिमा के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित किये। कुछ समय पश्चात कांग्रेस जिला कांग्रेस महासचिव  पारसनाथ वह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मदन सिंह डावर कपिल सोनी मयंक सोनी विशाल अरोड़ा वासु सोनी व कांग्रेस पदाधिकारियों ने भी प्रतिमा स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

इस अवसर पर एसडीएम एसआर यादव, तहसीलदार जितेन्द्र सिंह तोमर, नगर के गणमान्य नागरिक, पत्रकार व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजन उपस्थित थे। बौहरा समाज की ओर से भी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए  शानदार देशभक्ति गीत शब्बीर एम द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट सुधीर जैन ने किया। आभार स्वतंत्रता संग्राम सैनानी परिवार की ओर से कुसुम जैन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *