राहगीरों पर जान से मारने की नियत से फायर करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

0

जितेंद्र वर्मा, जोबट

थाना जोबट क्षेत्रान्‍तर्गत दिनांक 17.05.2026 को डेकाकुण्ड सेमल्दा फाटा के पास राहगीर पर जान से मारने की नियत से फायर करने वाले अज्ञात आरोपीयों को गिरफ्तार करने मे जोबट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 

घटना दिनांक 17.05.2026 को रात्रि करीबन 10.15 बजे घायल महेश उर्फ मोन्टु पिता अन्तरसिंह बघेल जाति भीलाला निवासी कोल्याबयड़ा, हवेली फलिया का अपने साथी शेरसिंह भीलाला के साथ मोटर सायकल से शादी मे जाने के लिए निकला था जो रास्ते मे जोबट बोरी रोड़, ग्राम डेकाकुण्ड सेमल्दा फाटा पर दो अज्ञात होण्डा शाईन मोटर सायकल वाले व्यक्तियों ने अपनी मोटर सायकल खराब होने का कहकर मदद के लिए घायल महेश एवं उसके साथी शेरसिंह को रोकने का प्रयास किया परन्तु रात्रि का समय होने के कारण महेश व शेरसिंह ने अपनी गाड़ी नही रोकी तो इसी बात पर से उक्त अज्ञात आरोपीयों मे से एक आरोपी ने महेश व उसके साथी शेरसिंह पर लकड़ी की मारी तथा दुसरे आरोपी ने देशी बारह बोर कट्टे से जान से मारने की नियत से फायर किया जो मोटर सायकल पर पिछे बैठे महेश को कमर मे गोली लगी, जिसके कारण घायल महेश को ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घायल के अन्‍य साथी फरियादी शेरसिंह की सूचना पर से थाना जोबट मे अपराध क्र 204/2026 धारा 109(1), 3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया जाकर जोबट थाना पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुवे घटनास्‍थल पर पंहुची तथा दोनों अज्ञात आरोपीयों की धरपकड हेतु तलाश प्रारंभ की । जोबट पुलिस टीम के द्वारा लगातार संदेहीयों से पूछताछ की जा रही थी। संदेहीयों से लगातार पूछताछ के दौरान मुखबीर के माध्‍यम से घटना कारित करनें वाले आरोपियों के बारें में सूचना प्राप्‍त होनें पर जोबट पुलिस टीम के द्वारा दिनांक 20.05.2026 को थाना थाना उदयगढ क्षेत्रान्‍तर्गत ग्राम सोलिया मे दबीश देकर आरोपी सोहबत पिता सवा अमलियार जाति भील, उम्र 25 वर्ष एवं दिवान पिता पातलिया बघेल जाति भील, उम्र 19 वर्ष दोनों निवासी ग्राम सोलिया, थाना उदयगढ को मय घटना मे प्रयुक्त एक देशी बारह बोर कट्टा एक जिन्दा कारतुस एवं घटना मे प्रयुक्त होण्डा शाईन मोटर सायकल क्र एमपी 09 क्यू वाय 2833 को जप्त कि गई है। आरोपीयों से अवैध देशी बारह बोर कट्टा एवं कारतुस के स्त्रोत के संबंध मे पुछताछ की जा रही है। 

उक्त आरोपीयों को पकड़ने में थाना प्रभारी जोबट निरीक्षक विजय वास्कले, थाना प्रभारी उदयगढ निरीक्षक ब्रजभूषण हीरवे, उनि गोविन्द कटारे, प्रआर 349 मदन, प्रआर 379 माधव मोरे, प्रआर 54 दिवान, आरक्षक 530 रविन्द्र, आरक्षक 481 अमलेश एवं सायबर सेल का महत्वपुर्ण योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.