बबलु बघेल शहर कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त

- Advertisement -

सुनील खेड़े@जोबट 

जिला कांग्रेस कमेटी आलीराजपुर द्वारा जोबट के युवा व पार्षद पति नरेन्द्र बघेल (बबलु) को जिला प्रभारी हेमंत पाल, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ओम राठौर, महेश पटेल की अनुशंसा पर जोबट कांग्रेस शहर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बबलु बघेल को शहर काग्रेस अध्यक्ष बनाये जाने पर कार्यकताओं व समर्थकों में हर्ष व्याप्त है। नियुक्ति के बाद कार्यकर्ता व समर्थकों ने फुल माला पहनाकर स्वागत किया। बबलु बघेल ने अपनी नियुक्ति पर सभी पार्टी पदाधिकारीयों का आभार व्यक्त करते हुए कहा की पार्टी द्वारा दी गई इस बडी जिम्मेदारी को पार्टी गाईडलाइन अनुसार पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निर्वहन करूंगा। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर पार्टी को मजबूत करने के साथ सभी निर्देशो का पालन करूंगा। ब्लाक कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने दी बधाई।