नफरत की राजनीति छोड़ हाथ से हाथ जोड़ने की राजनीति करो : हिरोड़कर

- Advertisement -

सुनील खेड़े@जोबट

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश अनुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश से आज जिला कांग्रेस अलीराजपुर के नेतृत्व में जोबट विधानसभा में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर कालेज के सामने कांग्रेस महासचिव सुरपाल अजनार के निवास पर बैठक की गई। जिसमे अलीराजपुर कांग्रेस के उप प्रभारी मधु मोहन हिरोड़कर ने कहा देश में एक पार्टी जिस तरह से नफरत की राजनीति कर रही हैं उसी नफरत को खत्म करने के लिए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की जा रही हैं।

यह अभियान 26 जनवरी 2023 से शुरू होकर 2 महीने तक चलेगा। पदयात्रा का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा किया जाएगा एवं दो वरिष्ठ नेताओं की नियुक्ति भी की जाएगी। उसके बाद इन नामों को एआईसीसी को सूचित किया जाएगा विशाल अभियान पदयात्रा का मकसद  देश के सभी ग्राम पंचायतों और मतदान केंद्रों को कवर करने का रहेगा।  बैठक को जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष ओम राठौर, जिला महासचिव सुरपाल अजनार, सरदार अजनार ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य  जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष हजरी अजनार, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद (बबलू) डावर, डॉ आराम पटेल, सहित कई सरपंच, जनपद सदस्य एव सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट यतीन्द्र शर्मा ने किया।