जोबट के बीआरसी भवन में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, ऑनलाइन ठगी से बचने के बताए उपाय

0

जितेंद्र वर्मा, जोबट

अलीराजपुर पुलिस द्वारा “सेफ क्लिक 2.0 – सुरक्षित क्लिक, सुरक्षित जीवन” साइबर सुरक्षा अभियान के तहत बीआरसी भवन, जोबट में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आम नागरिकों को साइबर अपराध, सोशल मीडिया सुरक्षा और ऑनलाइन ठगी से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर जोबट एसडीओपी आशुतोष पटेल, थाना प्रभारी विजय वास्केल, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य अरविंद बघेल, खंड शिक्षा अधिकारी रघुनाथ सिंह रावत उपस्थित रहे।

पुलिस अधिकारियों ने बैनरों के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि—

किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।

ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी और पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें।

सोशल मीडिया की प्राइवेसी सेटिंग मजबूत रखें।

अनजान व्यक्तियों के लगातार संदेश आने पर उन्हें ब्लॉक करें।

दो-स्तरीय सुरक्षा (टू-स्टेप वेरिफिकेशन) का उपयोग करें।

ऑनलाइन परिचित लोगों से अकेले मिलने न जाएं।

अनजान नंबरों से आने वाली वीडियो कॉल स्वीकार न करें।

किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री को न बनाएं और न ही साझा करें।

कार्यक्रम में मोबाइल और डिजिटल सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए, जिनमें—

सभी डिवाइस में स्क्रीन लॉक का उपयोग करना।

सॉफ्टवेयर और एंटीवायरस को नियमित रूप से अपडेट करना।

आवश्यक होने पर ही लोकेशन सर्विस चालू करना।

केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म से ही ऐप डाउनलोड करना।

सार्वजनिक वाई-फाई के उपयोग से बचना।

महत्वपूर्ण एप्लिकेशन को पासवर्ड से सुरक्षित रखना।

उपयोग में नहीं होने पर ब्लूटूथ और बैकअप सेटिंग को बंद रखना शामिल है।

अधिकारियों ने कहा कि डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूकता और सतर्कता बेहद जरूरी है। उन्होंने किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की।

अलीराजपुर पुलिस का संदेश: “सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक बनें।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.