प्रशासनिक अमले का औचक निरीक्षण: मंदिर जीर्णोद्धार और राशन दुकान का लिया जायजा

0

हितेंद्र सिंह राठौड़, अंतरवेलिया

ग्राम पंचायत अंतरवेलिया में शासन द्वारा संचालित राम मंदिर जीर्णोद्धार कार्य की प्रगति का जायजा लेने आज प्रशासनिक अधिकारियों की टीम पहुंची। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) महेश मंडलोई एवं तहसीलदार सुनील डाबर ने निर्माण कार्य का बारीकी से अवलोकन किया और संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

मंदिर कार्य के साथ-साथ अधिकारियों ने ग्राम पंचायत भवन और शासकीय उचित मूल्य (राशन) की दुकान का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने गाँव का भ्रमण कर स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं तथा बुनियादी सुविधाओं की जानकारी ली।

दो साल से अधूरे पड़े स्वास्थ्य केंद्र का मुद्दा उठा

निरीक्षण के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने अधिकारियों का ध्यान गाँव की एक प्रमुख समस्या की ओर आकर्षित किया। ग्रामीणों ने बताया कि गाँव का उप-स्वास्थ्य केंद्र पिछले दो वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है, जिससे लोगों को समय पर स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने एसडीएम से इस अधूरे निर्माण कार्य को जल्द से जल्द दोबारा शुरू करवाने का लिखित एवं मौखिक निवेदन किया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम महेश मंडलोई, तहसीलदार सुनील डाबर, सरपंच अर्चना भूरिया, पटवारी आलोक निनामा, हितेंद्र सिंह, पुजारी दिनेश बैरागी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन।

Leave A Reply

Your email address will not be published.