नापतौल विभाग ने पेट्रोल पंप का किया औचक निरीक्षण

0

हितेंद्र सिंह राठौड़, अंतरवेलिया

उपभोक्ताओं को सही माप और गुणवत्ता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से नापतौल विभाग की टीम ने शुक्रवार को अंतर्वेलिया स्थित आद्याशक्ति पेट्रोल पंप पर औचक निरीक्षण किया। जिला निरीक्षक के नेतृत्व में पहुंची टीम ने पंप पर संचालित सभी ईंधन वितरण मशीनों (डिस्पेंसिंग यूनिट्स) की गहन तकनीकी जांच की। निरीक्षण के दौरान वितरण मशीनें तय मानकों के अनुसार काम करती पाई गईं और किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं मिली।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.