झाबुआ-मेघनगर मार्ग पर अधूरे निर्माण से बढ़ रहे हादसे: अंतरवेलिया में समाजसेवी रामपाल चौहान ने दिया धरना

0

हितेंद्र सिंह राठौड़ अंतरवेलिया 

झाबुआ-मेघनगर मुख्य मार्ग पर ग्राम अंतरवेलिया के समीप चल रहे सड़क निर्माण कार्य की धीमी गति और लापरवाही के विरोध में समाजसेवी रामपाल चौहान ने शुक्रवार शाम अंतरवेलिया चौकी के पास धरना दे दिया।

विगत कई दिनों से मेघनगर और अंतरवेलिया के बीच सड़क का निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है। मार्ग पर केवल एक ही तरफ की पट्टी (लेन) चालू होने के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समय सीमा में कार्य पूरा न होने से नाराज होकर रामपाल चौहान सड़क पर धरने पर बैठ गए।

धरने के चलते मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। लगभग एक घंटे तक चले इस विरोध प्रदर्शन के बाद संबंधित ठेकेदार से बातचीत हुई। ठेकेदार द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि यदि बारिश से बाधा नहीं आई, तो अगले 10 से 15 दिनों के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इस भरोसे के बाद धरना समाप्त किया गया और मार्ग पर यातायात पुनः सुचारू हो सका।

Leave A Reply

Your email address will not be published.