उड़ीसा में भारतीय जनता मजदूर मंच की नई जिम्मेदारियां, केंद्रीय नेतृत्व ने नियुक्त किए पदाधिकारी

0

उड़ीसा। राज्य में आगामी संगठनात्मक एवं चुनावी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से केंद्रीय नेतृत्व द्वारा भारतीय जनता मजदूर मंच के लिए एक विशेष समिति का गठन किया गया है। समिति में राहुल पांडे को चुनाव अधिकारी, विशाल पंड्या को सह चुनाव अधिकारी, डॉ. चिदात्मिक खतुवा को केंद्रीय पर्यवेक्षक तथा डॉ. अशोक बलसोरा को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
इन नियुक्तियों पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने केंद्रीय कमेटी एवं संगठन के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. महेश शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व द्वारा जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और अनुशासन के साथ निर्वहन किया जाएगा।
जल्द ही उड़ीसा राज्य में भारतीय जनता मजदूर मंच की मजबूत, सक्रिय एवं अनुशासित कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा तथा इसकी जानकारी केंद्रीय नेतृत्व को दी जाएगी। संगठन का मुख्य उद्देश्य मजदूरों को संगठित कर उनके अधिकारों की आवाज को मजबूती प्रदान करना तथा जरूरतमंद श्रमिकों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाना रहेगा।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे, इसके लिए संगठन जमीनी स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाएगा। साथ ही भारत सरकार की नीतियों तथा माननीय सर्वोच्च न्यायालय की लागू गाइडलाइन के अनुरूप मजदूर हितों से जुड़े विषयों पर जागरूकता और सहयोग का कार्य किया जाएगा।
केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार उड़ीसा में एक बेहतर, मजबूत एवं जनहितैषी संगठनात्मक टीम का गठन किया जाएगा, जो मजदूरों के अधिकारों और हितों के लिए संगठित होकर कार्य करेगी। समिति के सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी के गठन के बाद भारतीय जनता मजदूर मंच उड़ीसा में श्रमिकों की समस्याओं के समाधान और जनकल्याण के क्षेत्र में प्रभावी भूमिका निभाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.