जनगणना 2027 को लेकर जोबट में कार्यशाला का हुआ आयोजन, अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को दी गई अहम जानकारी

0

जितेंद्र वर्मा, जोबट 

आगामी जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत जोबट में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी, जोबट में आयोजित हुई, जिसमें अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

कार्यशाला में प्रतिभागियों को जनगणना की प्रक्रिया, इसके महत्व एवं डेटा संग्रह की विधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि जनगणना के आंकड़े शासन की विभिन्न योजनाओं के निर्माण और क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाते हैं, इसलिए इस कार्य को पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ किया जाएगा।

 घर-घर सर्वे के दौरान पूछे जाएंगे कई सवाल

अधिकारियों ने बताया कि जनगणना के दौरान कर्मचारी घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे, जिसमें परिवार के सदस्यों की संख्या, आयु, शिक्षा, रोजगार, आवास की स्थिति सहित अन्य सामाजिक व आर्थिक जानकारी से जुड़े लगभग 30 से 35 प्रश्न शामिल रहेंगे। सभी जानकारी को गोपनीय रखा जाएगा।

ये रहे कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख अधिका

कार्यक्रम में जोबट एसडीएम वीरेंद्र बघेल, तहसीलदार सुनील राणा, नगर परिषद जोबट के सीएमओ संतोष राठौड़, खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण प्रजापत सहित प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी, राजस्व अधिकारी एवं समाजसेवी मौजूद रहे।

अंत में सभी से जनगणना कार्य में सक्रिय सहयोग देने एवं सही जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.