जितेंद्र वर्मा/सुनील खेड़े, जोबट जोबट क्षेत्र के ग्राम कंदा के एक फलिये में एक किसान की बिजली की बड़ी लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार दाेपहर करीब 3 बजे का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दशम उर्फ नानकिया पिता इडला निवासी कंदा कथोलिया फलिया अपनी बिजली लाइन को ऊंची करने के लिए खंभे पर चढ़ा था, तभी उसकी चपेट में आकर मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार रास्ते से ट्रक, बस सहित अन्य बड़े वाहन निकलते थे तो उसे तार टूटने का डर बना रहता था। वह सोमवार को ही इंदौर जाकर नए तार लेकर आया था। चूंकि गांव में नई बड़ी लाइन डली थी इसलिए उसे लगा कि लाइन बंद होगी, लेकिन जैसे ही वह पोल पर तार जोड़ने चढ़ा करंट लगने से पोल पर ही मौत हो गई। Post navigation मिशन D-3 नियंत्रण को लेकर गांव गांव में चल रही है बैठक विधयाक ट्राफी जोबट : पुलिस ग्राउंड में हुआ फाइनल मैच