विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जिला चिकित्सालय का भ्रमण करने पहुंची कलेक्टर

- Advertisement -

झाबुआ। 07 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। विश्व स्वास्थ्य दिवस का संदेश Health for all (सबके लिए स्वास्थ्य) अनुसार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर झाबुआ के द्वारा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं व्दारा बनायी गयी रंगो से सजी रंगोली का अवलोकन कर जिला चिकित्सालय के वार्डो का भ्रमण किया तथा सीटी स्केन सेंटर, आक्सीजन प्लांट, प्रसूती वार्ड तथा विशेष रूप से सिकल सेल वार्ड का भ्रमण कर सिकल सेल मरीजा से मुलाकात की तथा उनको फल आदि का वितरण किया।

साथ ही कलेक्टर ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। समस्त स्वास्थ्य कार्यकर्ता डॉक्टर, नर्सेस के चिकित्सा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यो को सराहा। कार्यक्रम के दौरान एस.एस.मुजाल्दा सचिव रेडक्रास, मयंक रूनवाल जिला प्रतिनिधि सचिव रेडक्रास, डॉ. जे.एस.ठाकुर मु.चि.स्वा.अधि., डॉ.बी.एस. बघेल सिविल सर्जन, डॉ. संदीप चोपडा नोडल सिकलसेल एवं समस्त डॉक्टर्स एवं जिला चिकित्सालय का स्टॉफ तथा रेडक्रॉस सोसायटी झाबुआ सदस्यगण उपस्थित थे।