कलेक्टर ने जिले में शस्त्रों के प्रदर्शन पर लगाई रोक, पढ़िए क्यों जारी किया यह आदेश

- Advertisement -

झाबुआ। जिले में भगोरिया और होली के दौरान शस्त्रों के प्रदर्शन को प्रतिबंधित किया गया है। इसे लेकर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रजनी सिंह ने आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है जिले में भगोरिया पर्व, होलिका दहन, धुलैंडी एवं रंग पंचमी पर्व के दौरान शस्त्र प्रदर्शन प्रतिबंध रहेगा। कलेक्टर रजनी सिंह ने 1 मार्च से 12 मार्च तक शस्त्रों के प्रदर्शन को प्रतिबंधित किया है। यह आदेश 28 फरवरी से प्रभावशील हो गया।