सीएम डॉ. मोहन यादव आज करेंगे LAC व्यापार एवं निवेश फोरम-2026 का शुभारंभ

0

दिनेश वर्मा, झाबुआ

मध्यप्रदेश की औद्योगिक ताकत और निवेश के अवसरों को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने के लिए आज इंदौर में एक बड़े आयोजन की शुरुआत होने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज ‘LAC व्यापार एवं निवेश फोरम-2026’ का भव्य शुभारंभ करेंगे। इस बेहद महत्वपूर्ण फोरम में शामिल होने के लिए 15 देशों के राजदूत, उच्चायुक्त और कूटनीतिक प्रतिनिधि विशेष रूप से इंदौर पहुंच रहे हैं। उनके साथ ही देश-विदेश के 350 से अधिक प्रमुख निवेशक, उद्योगपति और वरिष्ठ अधिकारी भी इस आयोजन में सहभागिता करेंगे।

इस फोरम का मुख्य फोकस मध्यप्रदेश के फार्मा, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल, आईटी और पर्यटन जैसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में बड़े निवेश को आकर्षित करने पर रहेगा। माना जा रहा है कि इस आयोजन से भारत और लैटिन अमेरिकी व कैरिबियन (LAC) देशों के बीच आपसी व्यापार और निवेश सहयोग को एक नई गति मिलेगी। इसके अलावा, फोरम में होने वाली बी2बी (बिजनेस-टू-बिजनेस) और बी2जी (बिजनेस-टू-गवर्नमेंट) बैठकों के जरिए राज्य में भारी निवेश लाने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करने की ठोस रणनीति तैयार होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.