संजय उपाध्याय पत्रकार संघ के दूसरी बार अध्यक्ष मनोनीत

- Advertisement -

जीवनलाल राठौड़, सारंगी
नगर पत्रकार संघ का गठन कार्यक्रम करडावद एक निजी होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सारंगी के सभी पत्रकारों की सहमति से संजय उपाध्याय को दूसरी बार सारंगी नगर पत्रकार संघ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। प्रस्ताव राकेश बंबोरी ने किया तथा समर्थन हर्षवर्धन सिंह राठौर ने किया। साथ ही पत्रकार संघ उपाध्यक्ष राकेश बंबोरी, सचिव सुरेश परिहार, कोषाध्यक्ष जीवन राठौड़, मीडिया प्रभारी, जय राज भट्ट मनोनीत किए।कार्यकारिणी सदस्य हर्षवर्धन सिंह राठौर, गजेंद्र सिंह शक्तावत, विजय अग्रवाल, जितेंद्र राठौड़ को मनोनीत किया। वरिष्ठ पत्रकार जिला पंचायत उपाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह राठौर ने और इष्ट मित्रों ने बधाई दी।